फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: India womens hockey player Navjot Kaur test Corona positive; to return back to India

Commonwealth Games 2022: महिला हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर कोरोना संक्रमित, भारत वापस आएंगी

Sat, 30 Jul 2022 08:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

नवजोत की जगह सोनिका को 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। भारत ने शुक्रवार को घाना पर 5-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: India womens hockey player Navjot Kaur test Corona positive; to return back to India
नवजोत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को बड़ा झटका लगा। स्टार मिडफील्डर नवजोत कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों को बीच में छोड़कर ही भारत लौटने का फैसला लिया है। दरअसल, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही 27 साल की कुरुक्षेत्र की इस मिडफील्डर को आइसोलेट कर दिया गया था। वह पिछले दो दिनों से आइसोलेशन में हैं और शुक्रवार को भारत और घाना के बीच मैच में नहीं खेली थीं।
विज्ञापन

नवजोत की जगह सोनिका को 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। भारत ने शुक्रवार को घाना पर 5-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। हालांकि, उन्हें अलग रखा गया है। पहले टेस्ट में नवजोत संक्रमित पाई गईं, लेकिन दूसरे टेस्ट में उनके सीटी वेल्यू में सुधार दिखा। नवजोत को भारत आने के लिए मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजोत जकार्ता में एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय महिला टीम की सदस्य रही हैं। इसके अलावा 2014 में इंचियोन में कांस्य पदक भी जीता था। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्य, पूजा वस्त्राकर और एस मेघना कोरोना संक्रमित मिल चुकी हैं। हालांकि, वह भारतीय दल के बर्मिंघम रवाना होने से पहले ही संक्रमित पाई गई थीं। 
विज्ञापन

अब ये दोनों खिलाड़ी भी ठीक हो चुकी हैं। मेघना भारतीय टीम से जुड़ भी चुकी हैं। वहीं, पूजा तीन अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ तीसरे मैच से पहले बर्मिंघम पहुंच सकती हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेल के आयोजकों ने कहा था कि खेल गांव में हर रोज एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। यह पहला ऐसा मल्टीस्पोर्ट्स टूर्नामेंट है जिसमें कोरोना की वजह से किसी भी प्रकार की पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं। हालांकि, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भारतीय एथलीट्स को सलाह दी है कि वह बाहर कम घूमने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed