फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colonel CK Nayudu Trophy in kanpur

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफीः यूपी के खिलाफ मुंबई ने चार विकेट पर 295 रन बनाए

Mon, 03 Dec 2018 12:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Colonel CK Nayudu Trophy in kanpur
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
कानपुर के कमला क्लब में चल रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भूपेंद्र लालवानी के 156 रनों की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई भी मजबूत स्कोर की ओर बढ़ चला। बता दें कि पहली पारी में यूपी ने 621 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था।
विज्ञापन


जवाब में मुंबई की टीम ने तीसरे दिन का मैच खत्म होने तक चार विकेट खोकर 295 रन बना लिए थे। क्रीज पर अभी भी भूपेंद्र (156) और सिद्धार्थ (32) टिके हैं। मैच के दूसरे दिन यानी शनिवार को मुंर्बई का स्कोर एक विकेट पर पांच रन था।
विज्ञापन


तीसरे दिन रविवार को बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई के बल्लेबाज भूपेंद्र लालवानी व हार्दिक जीतेंद्र तोमर ने रन बनाने शुरू किए। दोनों ने 73 रन की पार्टनरशिप की। 22.1 ओवर में बॉबी यादव ने जितेंद्र तोमर को 33 रन पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Colonel CK Nayudu Trophy in kanpur
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
48.4 ओवर में संदीप कुमार की गेंद पर आर्यन जुयाल ने बल्लेबाज अशय (37) का कैच लपक लिया।  66.5 ओवर में शानू सैनी की गेंद पर यशस्वी भुपेंद्र जायसवाल ने शुभम चौबेे को कैच पकड़ा दिया। वह 27 रन पर पवेलियन लौट गए।

यूपी ने अभी तक तीन मैचों में 10 अंक हासिल किए हैं। मुंबई ने तीन मैचों में कुल 19 अंक हासिल किए हैं। यदि चौथे दिन के मैच में मुंबई के खिलाड़ी आल आउट हो जाते हैं तो यूपी के खाते में 3 अंक और आएंगे औैर मैच ड्रा होता है तो दोनों टीमों के खाते में 1-1 अंक जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed