फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   coach gopi happy to see success of ibl

आईबीएल की अच्छी शुरुआत से खुश हैं गोपीचंद

Mon, 19 Aug 2013 03:21 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
coach gopi happy to see success of ibl

राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने आईपीएल की तर्ज पर शुरू की गई इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) की अच्छी शुरुआत पर खुशी जताई है।

विज्ञापन


पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन ने कहा कि इससे लोगों में बैडमिंटन के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘किसी भी चीज के लिए अच्छी शुरुआत काफी महत्वपूर्ण होता है जिसमें आईबीएल कामयाब रहा है। काफी संख्या में दर्शक इसका लुत्फ उठा रहे हैं। दिल्ली में दूसरे दिन तीन हजार से अधिक लोग देखने पहुंचे।’
विज्ञापन


गोपीचंद ने साथ ही कहा कि देश में अब बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है खासकर जहां राष्ट्रीय गेम्स आयोजित होते हैं। बकौल गोपीचंद, ‘अकेले गुआंगझू में 1700 कोर्ट हैं जबकि मुंबई में 50 के ही करीब होंगे। इसलिए जरूरी है कि बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया जाए लेकिन अच्छे कोच और संसाधनों के साथ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीचंद की कोचिंग में भारतीय खिलाड़ी तेजी से बैडमिंटन कोर्ट में आगे बढ़ रहे हैं। गोपी की टीम में वर्ल्ड में टॉप टेन दो महिला खिलाड़ी (साइना नेहवाल और पीवी सिंधू) के अलावा शीर्ष 50 में आठ पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed