{"_id":"d0d91fe23a307cce58889f032f22e130","slug":"china-gets-only-2-golds-in-world-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही किले में ध्वस्त हुई चीन की चुनौती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अपने ही किले में ध्वस्त हुई चीन की चुनौती
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन की महाशक्ति चीन को अपनी ही मेजबानी में संपन्न हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में तगड़ा झटका लगा है और उसके खिलाड़ी दांव पर लगे पांच खिताबों में से सिर्फ दो पर ही कब्जा कर पाए।
विज्ञापन
चीन ने साल 2011 में लंदन में हुई पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप में पांचों खिताब अपने नाम किए थे लेकिन इस बार उसे पुरुष एकल और महिला युगल में ही खिताब नसीब हुए।
विज्ञापन
ग्वांगझू में हुए चैंपियनशिप में महिला एकल और मिश्रित युगल के फाइनल में चीन के खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा जबकि पुरुष युगल के फाइनल में उसकी कोई चुनौती ही नहीं थी।
विज्ञापन
पुरुष एकल में गत चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन लिन दान को टॉप सीड मलेशिया के ली चोंग वेई के मैच के अंतिम क्षणों में रिटायर होने के बाद स्वर्ण पदक मिल गया।
लिन उस समय 16-21, 21-13 20-17 से आगे थे। लिन की मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ 31 मुकाबलों में यह 22वीं जीत है। चोंग को एक बार फिर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। लिन ने पूरे मैच में 15 स्मैश विनर और नौ नेट विनर लगाए जबकि चोंग के खाते में 11 स्मैश विनर और नौ नेट विनर दर्ज हुए।
महिला एकल का खिताब थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने जीता। भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंची रत्चानोक ने टॉप सीड चीन की ली रईजुई को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
रत्चानोक विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली थाईलैंड की पहली खिलाड़ी हैं।