फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: Vaishali defeats Krammling in Norway tournament Praggnanand loses to Nakamura

Chess: वैशाली ने नॉर्वे टूर्नामेंट में क्रैमलिंग को हराया, प्रज्ञानंद को नाकामुरा से मिली हार

Fri, 31 May 2024 02:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 May 2024 02:16 PM IST
सार

 इस प्रतियोगिता में चौथे दौर के बाद नाकामुरा सात अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। वह अलीरेजा से आधा अंक आगे हैं। कार्लसन के छह अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Chess: Vaishali defeats Krammling in Norway tournament Praggnanand loses to Nakamura
आर प्रज्ञानंद - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली और उनके भाई प्रज्ञानंद के लिए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में मिलाजुला दिन रहा। महिलाओं में जहां वैशाली ने स्वीडन की पिया क्रैमलिंग को हराया, वहीं पुरुष वर्ग में प्रज्ञानंद को चौथे दौर में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानंद इस हार के बाद 5.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। दिलचस्प बात यह रही कि पुरुष वर्ग में इस दिन सभी मैच का परिणाम निकला, लेकिन प्रज्ञानंद प्रभाव नहीं छोड़ सके और उन्हें हार मिली। 
विज्ञापन

वैशाली ने दर्ज की दूसरी जीत
वैशाली की क्लासिकल वर्ग में यह दूसरी जीत है और उन्होंने 2.5 अंक की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। इस भारतीय खिलाड़ी के कुल 8.5 अंक हो गए हैं। उनके बाद महिला विश्व चैंपियन चीन की वेनजुन जू और यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। मुजिचुक ने भारत की कोनेरू हंपी को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि वेनजुन ने आर्मगेडन में अपनी हमवतन टिंगजी लेई को हराया। छह खिलाड़ियों के बीच दोहरे राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में अभी छह दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। लेई पांच अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। हंपी और क्रैमलिंग के तीन-तीन अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्लसन भी जीते, नाकामुरा शीर्ष पर बरकरार
पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के अपने चिर प्रतिद्वंद्वी फैबियानो कारूआना के को हराया। वहीं, फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा ने चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लीरेन को हराया। इस प्रतियोगिता में चौथे दौर के बाद नाकामुरा सात अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। वह अलीरेजा से आधा अंक आगे हैं। कार्लसन के छह अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं, जबकि कारूआना पांच अंकों के साथ पांचवें और लीरेन केवल 2.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed