फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Olympiad 2024: Mansukh Mandaviya felicitated chess winners, Raksha Khadse was also present

Chess Olympiad 2024: खेल मंत्री मांडविया ने शतरंज विजेताओं को किया सम्मानित, रक्षा खडसे भी मौजूद रहीं

Thu, 26 Sep 2024 08:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Sep 2024 08:10 PM IST
सार

भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।

विज्ञापन
Chess Olympiad 2024: Mansukh Mandaviya felicitated chess winners, Raksha Khadse was also present
खेल मंत्री मांडविया से मिले शतरंज विजेता - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को भारत के शतरंज विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी मौजूद रहीं। खेल मंत्री ने इस खास मुलाकात के दौरान डी हरिका के साथ शतरंज की बाजी भी खेली। बता दें कि, भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।
विज्ञापन

मांडविया ने की विजेताओं की तारीफ
मांडविया ने भारत के शतरंज से जुड़ाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस खेल की शुरुआत भारत में हुई थी। खेल मंत्री ने कहा- वैश्विक मंच पर जीतकर आपने न केवल पूरे देश को गौरवान्वित किया है बल्कि हमारी पारंपरिक विरासत को भी सम्मानित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रेरित करना लक्ष्य
खेल मंत्री ने आगे कहा- भारत सरकार एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो सभी खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करे। हम चाहते हैं कि हमारे एथलीट विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित महसूस करें। मांडविया ने पदक विजेताओं को खेल मंत्रालय के 'विकसित भारत राजदूत – युवा कनेक्ट कार्यक्रम' में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में युवा ऊर्जा को दिशा देना है।

विज्ञापन

पुरुषों ने 21 और महिलाओं ने 19 अंक हासिल किए
शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता है। पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया और महिला टीम ने अजरबैजान को इसी अंतर से हराया। डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानंद, विदित गुजराती और पी हरिकृष्णा की पुरुष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और कुल 22 में से 21 अंक हासिल किए। पुरुषों में अमेरिका ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य जीता। डी हरिका, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने 19 अंक हासिल किए। कजाकिस्तान को रजत और अमेरिका को कांस्य मिला भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। गुकेश ने शीर्ष बोर्ड और अर्जुन ने तीसरे बोर्ड पर स्वर्ण जीता। महिलाओं में दिव्या देशमुख ने तीसरे और वंतिका अग्रवाल ने चौथे बोर्ड पर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2014 और 2022 में पुरुषों ने कांस्य और महिलाओं ने 2022 में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed