{"_id":"6898dae96949e783b0007b17","slug":"chennai-grandmasters-chess-sarin-upsets-erigassi-keymer-s-lead-continues-on-fourth-day-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज: सरीन ने एरिगैसी के खिलाफ किया उलटफेर, कीमर की बढ़त चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज: सरीन ने एरिगैसी के खिलाफ किया उलटफेर, कीमर की बढ़त चौथे दिन भी जारी
Sun, 10 Aug 2025 11:16 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:16 PM IST
सार
भारत के निहाल सरीन ने रविवार को चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ उलटफ करके टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के निहाल सरीन ने रविवार को चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ उलटफ करके टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने नीदरलैंड के खिलाड़ी अनीश गिरि के साथ ड्रॉ खेलकर अपना अजेय क्रम जारी रखा और अंक तालिका में शीर्ष पर एक अंक की बढ़त बनाए रखी। कीमर के नाम 3.5 अंक है जबकि सरीन से हार का सामना करने वाली एरिगैसी 2.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
एरिगैसी के खिलाफ निहाल की काफी मसक्कत के बाद सफलता मिली। सरीन ने 70वें चाल में एरिगैसी को हार मानने पर मजबूर करते हुए साल 2025 की पहली बड़ी जीत दर्ज की। जीएम मुरली कार्तिकेयन ने जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराकर तालिका में ऊपर चढ़ते हुए प्रभावित किया। जीएम विदित गुजराती और जीएम प्रणव वी की बाजी बराबरी पर छूटी। अमेरिका के दो खिलाड़ियों जीएम अवॉन्डर लियांग और जीएम रे रॉबसन का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। कीमर का गिरी के साथ ड्रॉ ने उन्हें एकल बढ़त पर बनाए रखा, जबकि सरीन (1.5 अंक) की एरिगैसी पर जीत ने खिताब की दौड़ में नया रोमांच भर दिया।