{"_id":"6098a6ca3bb1f72c57022cfd","slug":"chance-to-end-medal-drought-in-tokyo-says-manpreet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनप्रीत ने कहा: टोक्यो में पदक का सूखा खत्म करने का मौका","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
मनप्रीत ने कहा: टोक्यो में पदक का सूखा खत्म करने का मौका
Mon, 10 May 2021 08:51 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 10 May 2021 08:51 AM IST
सार
- भारतीय कप्तान बोले, गर्म मौसम के अनुकूल होने के लिए घंटों धूप में गुजार रहे हैं खिलाड़ी
विज्ञापन
manpreet singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि आगामी ओलंपिक में उनकी टीम के पास चार दशक के पदक के सूखे को समाप्त करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा क्योंकि उन्हें टोक्यो खेलों के दौरान टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारी ट्रेनिंग की योजना इस तरह बनाई गई है कि हम सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और टोक्यो के गर्म हालात से सामंजस्य बैठाने के लिए हम सूरज की रोशनी में कई घंटे बिता रहे हैं।’
विज्ञापन
भारतीय टीम अतीत में हॉकी में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी है लेकिन टीम ने अपना पिछला स्वर्ण 1980 में मॉस्को ओलंपिक में जीता था। मनप्रीत ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक की 75 दिन की उलटी गिनती के मौके पर कहा, ‘हमारा मानना है कि हमारे पास ओलंपिक में पदक जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका है और यह विश्वास सभी को प्रेरित और आशावान बना रहा है।’
विज्ञापन
प्रो लीग मैच न होने से झटका : मनप्रीत ने कहा कि जर्मनी और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा, ‘जर्मनी और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले भी स्थगित होने से हम बेहद निराश थे क्योंकि इन मुकाबलों से निश्चित तौर पर हमारी तैयारी में मदद मिलती। लेकिन हम समझ सकते हैं कि यह बेहद मुश्किल समय है और यात्रा से जुड़ी पाबंदियां हैं।’
विज्ञापन
महिला टीम की ट्रेनिंग जल्द : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल राहत महसूस कर रही हैं कि हाल में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई सभी खिलाड़ी इस घातक वायरस से उबरने के बाद अगले हफ्ते ट्रेनिंग दोबारा शुरू करेंगी। रानी के अलावा सविता पुनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला 10 दिन के ब्रेक के बाद राष्ट्रीय शिविर में लौटने पर कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। रानी ने कहा, ‘हम राहत महसूस कर रहे हैं कि पॉजिटिव पाए गए सभी खिलाड़ी अब ठीक हैं और ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के लिए कमर कस चुके हैं।’