फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   chain singh won gold left bindra behind

बिंद्रा को पीछे छोड़ चैन सिंह ने जीता स्वर्ण

Sun, 23 Dec 2012 12:43 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Dec 2012 12:43 AM IST
विज्ञापन
chain singh won gold left bindra behind

लंदन ओलंपिक के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे अभिनव बिंद्रा को नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में शनिवार को कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सेना के चैन सिंह के हाथों हार मिली। वहीं ट्रैप इवेंट में मानवजीत संधू ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया।

विज्ञापन


फाइनल नए के स्थान पर अब तक चले आ रहे नियमों के अनुसार हुआ। ऐसे में चैन सिंह (594) को फाइनल में अभिनव (591) पर तीन अंकों की बड़ी बढ़त थी। हालांकि अभिनव ने फाइनल में 103.2 का बेहतर स्कोर किया। लेकिन 102.4 का स्कोर करने के बावजूद पहले की तीन अंकों की बढ़त ने चैन सिंह को स्वर्ण दिला दिया।
विज्ञापन


फाइनल में सबसे अच्छा प्रदर्शन सत्येंद्र सिंह (590) का रहा। उन्होंने 104.1 का स्कोर कर कांस्य जीता। जम्मू के चैन सिंह ने जीत के बाद कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह स्वर्ण जीत सकते हैं। आखिर उनके पास तीन अंकों की बढ़त थी। यह जीत विशेष है आखिरकार उन्होंने ओलंपिक चैंपियन को हराया है। वहीं अभिनव ने कहा कि लंदन के बाद यह पहला टूर्नामेंट था, जिसे उन्होंने नई गन के साथ खेला है। अभी उन्हें इस गन पर अभ्यस्त होना बाकी है। वहीं नए नियमों के बारे में अभिनव ने कहा कि इसका अभ्यस्त होने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रैप का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। फाइनल के बाद मानवजीत संधू (117+22) व रोंजन सोढी के छोटे भाई बीरेनदीप सोढी (116+23) के बीच टाई पड़ गया। टाई शूट में बाजी मानवजीत के हाथ लगी। जोरावर संधू (118+20) को कांस्य मिला। 50 मीटर फ्री पिस्टल का खिताब सेना के ओमप्रकाश ने जीता। रजत सेना के ही गुरपाल सिंह व कांस्य ओएनजीसी के अमनप्रीत सिंह को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed