{"_id":"cdef52cddd7e2ddc0a681e934aea7b28","slug":"carom-federation-has-also-shown-its-discontent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैरम महासंघ ने भी जताया असंतोष","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कैरम महासंघ ने भी जताया असंतोष
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कारों को लेकर इस वर्ष विरोध और असंतोष के स्वर लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब अखिल भारतीय कैरम महासंघ ने अपने दो खिलाड़ियों रश्मि कुमारी और योगेश परदेशी को इन पुरस्कारों के लिए नजरअंदाज किए जाने पर गहरा असंतोष जताया है। रश्मि मौजूदा विश्व चैंपियन और राष्ट्रीय चैंपियन हैं जबकि परदेशी एक बार विश्व चैंपियन, तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन, दो बार विश्व कप विजेता, पांच बार सार्क चैंपियन और एक बार आईसीएफ कप विजेता रह चुके हैं। महासंघ ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आखिरी बार 1996 में कैरम खिलाड़ी मारिया इरूदयम को अर्जुन पुरस्कार मिला था लेकिन उसके बाद से कैरम खिलाड़ी हर वर्ष इन पुरस्कारों के लिए भेदभाव का शिकार होते रहे हैं।’
विज्ञापन