फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Carlsen to fight for third place after wins over Arjun and Praggnanandhaa know details

Chess: अर्जुन-प्रज्ञानंद पर जीत के बाद तीसरे स्थान के लिए खेलेंगे कार्लसन, अमेरिकी खिलाड़ी नाकामुरा से सामना

Sun, 20 Jul 2025 05:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Jul 2025 05:18 PM IST
सार

कार्लसन तीसरे स्थान के लिए दुनिया के दूसरे नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
Carlsen to fight for third place after wins over Arjun and Praggnanandhaa know details
मैग्नस कार्लसन - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने लय में वापसी करते हुए फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में अर्जुन एरिगेसी को 2-0 और आर प्रज्ञानंद को 3-1 से शिकस्त दी। अब 750,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में हैंस मोके नीमन का सामना अमेरिका के लेवोन अरोनियन से होगा जबकि कार्लसन तीसरे स्थान के लिए दुनिया के दूसरे नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद को हराकर की वापसी
कार्लसन के लिए दोनों मैच काफी रोमांचक रहे क्योंकि इससे पहले प्रज्ञानंद ने उन्हें टूर्नामेंट जीतने का मौका हासिल करने से महरूम कर दिया था। भारतीय खिलाड़ी ने इस मिनी-मैच के पहले गेम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की लेकिन नॉर्वे के खिलाड़ी ने ‘रिटर्न गेम’ में वापसी की और जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी की।
विज्ञापन


लय को बरकरार नहीं रख सके अर्जुन
वहीं अर्जुन ने पहले गेम में बढ़त हासिल की लेकिन इसे कायम नहीं रख सके जबकि दूसरे गेम में कार्लसन सर्वश्रेष्ठ साबित हुए। अंतिम दिन की अन्य बाजियों में अर्जुन पांचवें स्थान के प्ले-ऑफ के लिए अमेरिका के फैबियानो कारूआना से भिड़ेंगे जबकि प्रज्ञानंद को सातवें स्थान के लिए एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो से भिड़ना है। अब अंतिम दिन सभी की निगाहें नीमन पर लगी होंगी जो अंतिम आठ चरण में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं और 200,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के लिए वापसी करने वाले अरोनियन के सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed