फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Carlos Alcaraz overcomes Humbert in tough battle at Wimbledon to reach his ninth major Quarter final

Wimbledon: गत चैंपियन अल्काराज ने खिताब के लिए बढ़ाए कदम, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, अब इस खिलाड़ी से सामना

Mon, 08 Jul 2024 10:02 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jul 2024 10:02 AM IST
सार

अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत दर्ज की। यह नौवीं बार है जब अल्काराज किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
Carlos Alcaraz overcomes Humbert in tough battle at Wimbledon to reach his ninth major Quarter final
कार्लोस अल्काराज - फोटो : Wimbledon

विस्तार

गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही अल्काराज खिताब बचाने के अभियान में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत दर्ज की। यह नौवीं बार है जब अल्काराज किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन

अल्काराज इसके साथ ही सबसे ज्यादा बार बड़े टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले संयुक्त रूप से स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में सबसे आगे 22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल हैं जिन्होंने 47 बार किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में जगह बनाई है। उनके बाद डेविड फेरेर का नंबर है जिन्होंने 17 बार मेजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि फेरेर ने करियर में कभी कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है। अल्काराज जुआन कार्लोस फेरेरो और मैनुअल ओरांटेस की बराबरी पर पहुंच गए हैं जिन्होंने अल्काराज की तरह ही नौ बार किसी बड़े टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्काराज ने मैच खत्म होने के बाद कहा,  'मुझे लगता है कि मैं इस मैच में अच्छा खेला और मैंने काफी ऊंचे स्तर का खेल दिखाया।' अल्काराज का सामना अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा जिन्होंने पुरुष सिंगल्स वर्ग के एक अन्य मुकाबले में स्पेन के रोबर्टो बतिस्ता ऑगुट को हराया। पॉल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

पाओलिनी को मिला वॉकओवर
महिलाओं के वर्ग में फ्रेंच ओपन की उपविजेता जैस्मीन पाओलिनी अपने पहले विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं क्योंकि चौथे दौर के तीसरे सेट में मेडिसन कीज पैर की चोट के कारण रिटायर हो गईं, तब स्कोर 5-5 था। इटली की खिलाड़ी जैस्मीन ने पहला सेट 6-3 से जीता था, जबकि 2017 यूएस ओपन की उपविजेता कीज ने दूसरा सेट 7-6 से अपने नाम किया था। जैस्मीन इस तरह पेशेवर युग में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इटली की पांचवीं महिला खिलाड़ी बनीं और अब वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इटली की पहली खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगी। जैस्मीन का सामना एम्मा नावारो से होगा जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में कोको गॉफ को मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed