फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   cancel ibf recognition is erroneous says chautala

आईबीएफ की मान्यता रद्द करना होगा गलत: चौटाला

Mon, 19 Nov 2012 11:22 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Nov 2012 11:22 PM IST
विज्ञापन
cancel ibf recognition is erroneous says chautala
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन के चेयरमैन अभय सिंह चौटाला ने खेल मंत्रालय के रवैये अनुचित करार दिया है। चौटाला का कहना है कि अगर मंत्रालय फेडरेशन की मान्यता को रद्द करता है तो यह दुर्भाग्य होगा। आखिर उनके कार्यकाल में बॉक्सिंग ने देश में बड़ी प्रगति की है। इसका उदाहरण इस खेल से दो ओलंपिक पदक मिलना है। बावजूद इसके वह फेडरेशन चलाएंगे।
विज्ञापन


चौटाला ने अमर उजाला से कहा कि फेडरेशन के चुनाव के लिए उन्होंने खेल मंत्रालय को खुद लिखकर दिया था कि वह अपने पर्यवेक्षक को भेजें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बावजूद इसके उन्होंने आईओए पर्यवेक्षक व सेवानिवृत चीफ जस्टिस की अगुवाई में चुनाव कराए। इन दोनों की रिपोर्ट कैसे गलत हो सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेडरेशन के अध्यक्ष अभिषेक मटौरिया ने खेल मंत्रालय से उनके कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा है। बावजूद इसके मंत्रालय मान्यता रद्द करता है तो वह खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से बात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराएंगे। चौटाला का कहना है कि मंत्रालय का यह कदम पूरी तरह से आत्मघाती होगा। जिससे बॉक्सिंग का देश में भविष्य चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed