फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   bribe clamour on brazil rio olympic, investigation is on  

'रिश्वत देकर ब्राजील ने हासिल की रियो ओलंपिक की मेजबानी'

Wed, 06 Sep 2017 05:22 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 06 Sep 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
bribe clamour on brazil rio olympic, investigation is on  
Rio Olympic abhinav Bindra Sania Mirza - फोटो : Getty Images
ब्राजील ने इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन को रिश्वत देकर रियो ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की कोशिश की थी। ब्राजीली अधिकारियों के हवाले से मी‌डिया में यह खबर आई है। पुलिस ने कहा कि वे भ्रष्टाचार संबंधी इस अंतरराष्ट्रीय मसले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं। 2016 के ओलंपिक की मेजबानी रियो को देने के लिए वोट खरीदने का प्रयास किया गया था। कई देशों में करीब 9 माह तक चली जांच में इस तरह के भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त की गई है।  
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि ब्राजील ओलंपिक के प्रमुख कार्लोस नुजमैन को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। उनके घर की तलाशी भी ली गई है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। कारोबारी आर्थर सोरेस की गिरफ्तारी के लिए वांरट जारी किया गया। यह वहीं हैं जिन्हें सरकार ने ओलंपिक से पहले बड़ी राशि के ठेके दिए थे। 
विज्ञापन


उनकी पूर्व सहयोगी एलियेने परेरा कावालकेंटे को भी रियो में गिरफ्तार किया गया। आईओसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सबसे आश्चर्य यह है कि मीडिया के हवाले से आईओसी को यह जानकारी मिली। उनकी राय है कि आईओसी को इस प्रकरण की पुष्टि के लिए अन्य जानकारी हासिल करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed