फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing: Nishant Dev achieved Paris Olympics quota, became the first male boxer to do so

Boxing: निशांत देव ने हासिल किया पेरिस ओलंपिक कोटा, ऐसा करने वाले पहले पुरुष मुक्केबाज बने

Fri, 31 May 2024 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 May 2024 05:45 PM IST
सार

निशांत देव (71 किग्रा) शुक्रवार को मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस खेलों के लिए कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए।
 

विज्ञापन
Boxing: Nishant Dev achieved Paris Olympics quota, became the first male boxer to do so
निशांत देव - फोटो : BFI Media

विस्तार

निशांत देव (71 किग्रा) शुक्रवार को यहां मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर पेरिस खेलों के लिए कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जो पिछले क्वालिफायर में ओलंपिक बर्थ से चूक गए थे, उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को 5-0 से हराकर कोटा हासिल किया।
विज्ञापन


यह भारत का चौथा कोटा स्थान है, जिसमें महिला मुक्केबाज निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीत पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) पहले ही पेरिस के लिए अपना रास्ता सुरक्षित कर चुकी हैं। 71 किग्रा भार वर्ग में पाँच कोटा उपलब्ध हो गए हैं। देव पूरे टूर्नामेंट में हावी रहे। उन्होंने शानदार शुरुआत की। 
विज्ञापन


अंकुशिता बोरो की विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालिफायर्स में शुक्रवार को यहां स्वीडन की एग्नेस एलेक्सियसन से 2-3 से हार के साथ ही भारत की महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई। भारत की 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी स्वीडिश प्रतिद्वंदी के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन यूरोपीय खेलों की पूर्व पदक विजेता खिलाड़ी ने अपने अनुभव के दम पर बोरो को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed