फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing: Haryana became champion in both categories in Sub Junior National Boxing, won 19 medals

Boxing: हरियाणा सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दोनों वर्गों में बना चैंपियन, कुल मिलाकर 19 पदक जीते

Wed, 27 Mar 2024 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Mar 2024 11:08 AM IST
सार

हरियाणा की सात में से छह मुक्केबाजों ने आसानी से 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की। दिया (61 किग्रा) ने दिल्ली की यशिका को 5-0 से हराया और ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ चुनी गईं।

विज्ञापन
Boxing: Haryana became champion in both categories in Sub Junior National Boxing, won 19 medals
मुक्केबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा यहां मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब के साथ कुल 19 पदक जीतकर चैंपियन बना। लड़कियों के वर्ग के मौजूदा चैंपियन हरियाणा ने 64 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहकर अपने खिताब का बचाव किया। उसने सात स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। हरियाणा की सात में से छह मुक्केबाजों ने आसानी से 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की। दिया (61 किग्रा) ने दिल्ली की यशिका को 5-0 से हराया और ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ चुनी गईं। उनके अलावा बालिका वर्ग में उसके लिए भूमि (35 किग्रा), निश्चल शर्मा (37 किग्रा), राखी (43 किग्रा), नैतिक (52 किग्रा), नव्या (55 किग्रा) और सुखरीत (64 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली 34 अंक से दूसरे और महाराष्ट्र 31 अंक से तीसरे स्थान पर रहा। दिल्ली ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जबकि महाराष्ट्र ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


बालक वर्ग में उत्तराखंड दूसरे और यूपी तीसरे स्थान पर
अरुणाचल प्रदेश की कांस्य पदक विजेता हिलांग (37 किग्रा) बालिका वर्ग में सबसे होनहार मुक्केबाज का पुरस्कार जीतने में सफल रहीं। लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य से कुल नौ पदक जीते जिससे वह 62 अंक लेकर पहले स्थान पर रहा। उदय सिंह ने 37 किग्रा में तमिलनाडु के एस सुजीत को 5-0 से मात दी। नितिन (40 किग्रा), रवि सिहाग (49 किग्रा), लक्ष्य (52 किग्रा), नमन (58 किग्रा) और अनमोल दहिया (64 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीते। उत्तराखंड तीन स्वर्ण और तीन रजत से 34 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।उत्तर प्रदेश ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed