{"_id":"b5f71c1a-9aed-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"boxer-vijender-singh-quits-team-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर ने छोड़ा ट्रायल, टीम से होंगे बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विजेंदर ने छोड़ा ट्रायल, टीम से होंगे बाहर
नई दिल्ली/पटियाला/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस की जांच में फंसे बॉक्सर विजेंदर सिंह पर ड्रग्स मामले का ग्रहण उनके चमकते बॉक्सिंग कैरियर पर भी पड़ गया है। आईबा की ओर से अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने से रोके जाने के बाद पहली बार रूस, साइप्रस और क्यूबा से आमंत्रण टूर्नामेंटों में खेलने का बुलावा भारतीय बॉक्सरों को मिला है।
विज्ञापन
इन टूर्नामेंटों में टीम के चयन के लिए पांच से सात अप्रैल को एनआईएस पटियाला में ट्रायल होने हैं। लेकिन विजेंदर सिंह ने इन ट्रायल को छोड़ने का फैसला करते हुए साई से आठ अप्रैल तक कैंप से छुट्टी मांगी है।
विज्ञापन
साई की ओर से उनकी यह छुट्टी फिर मंजूर कर ली गई है। लेकिन ट्रायल छोड़ने के चलते उनका भारतीय टीम से बाहर होना भी तय हो गया है। पंजाब पुलिस की जांच में जब से विजेंदर का नाम ड्रग्स मामले में उछला है। तब से वह कैंप से दूरी बनाए हैं।
विज्ञापन
हालांकि विजेंदर देश के नामी बॉक्सर हैं। लेकिन आईबीएफ के दिशा निर्देशों के मुताबिक नामी टूर्नामेंटों के लिए टीमों का चयन हमेशा ट्रायल के आधार पर होता है। हां, भारतीय टीम में शामिल नहीं होने का लाभ उन्हें इन कंपटीशन डोप टेस्ट से बचने का जरूर मिलेगा।
पंजाब पुलिस के दावे के मुताबिक अगर उन्होंने 12 बार ड्रग्स लिए हैं तो इसके अंश इन सैंपलों में आने का जरूर खतरा है। बॉक्सिंग में लागू होने वाले नए नियमों और वर्ल्ड चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए ये टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण हैं।