{"_id":"7afa5a82-8e6d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"boxer-vijender-singh-absent-from-nis-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना कैंप से गैरहाजिर हैं विजेंदर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बिना सूचना कैंप से गैरहाजिर हैं विजेंदर
पटियाला/ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह नेशनल कैंप के दूसरे राउंड में हिस्सा लेने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र राष्ट्रीय खेल संस्थान में नहीं पहुंचे। दूसरा राउंड शनिवार से शुरू हुआ है। एनआईएस प्रशासन को विजेंदर की कैंप से छुट्टी संबंधी अब तक न तो कोई लिखित जानकारी मिली है और न फोन पर सूचित किया गया है।
विज्ञापन
चीफ बाक्सिंग कोच गुरबख्श सिंह संधू ने कहा कि तीन दिन तक इंतजार करने के बाद उनकी गैरहाजिरी की सूचना एनआईएस प्रशासन को दे दी जाएगी। पटियाला के एनआईएस में आठ जनवरी से बाक्सिंग का नेशनल कैंप चल रहा है। यह कैंप आगामी अक्तूबर में कजाकिस्तान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
कैंप का पहला राउंड 14 मार्च को खत्म हो गया था। एक दिन के ब्रेक के बाद दूसरा राउंड आज शुरू हो गया। लेकिन विजेंदर सिंह नेशनल कैंप में भाग लेने के लिए शनिवार को नहीं पहुंचे। ड्रग मामले में फंसे होने के चलते उनके कैंप में भाग लेने को लेकर अभी अनिश्चितता बरकरार है।
विज्ञापन
कोच संधू ने बताया कि नियमों के मुताबिक तीन दिन तक विजेंदर का इंतजार किया जाएगा। अगर इस बीच विजेंदर कैंप ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनकी गैरहाजिरी संबंधी जानकारी एनआईएस प्रशासन को दे दी जाएगी।