{"_id":"62aeee0dcdda7615994a50e2","slug":"boxer-nikhat-zareen-twitter-gift-as-memento-top-trending-of-world-championship-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikhat Zareen Gift: बॉक्सर निकहत जरीन को ट्विटर ने दिया खास तोहफा, महिला बॉक्सर ने कहा धन्यवाद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Nikhat Zareen Gift: बॉक्सर निकहत जरीन को ट्विटर ने दिया खास तोहफा, महिला बॉक्सर ने कहा धन्यवाद
Sun, 19 Jun 2022 03:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:27 PM IST
सार
निकहत जरीन का सपना था कि वो एक दिन ट्विटर पर ट्रेंड करें और वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका यह सपना पूरा हो गया। इसके बाद ट्विटर ने इस खास लम्हे से जुड़ा तोहफा निकहत को दिया है।
विज्ञापन
निकहत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की स्टार बॉक्सर निकहत जरीन को ट्विटर की तरफ से खास तोहफा मिला है। निकहत ने इस तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और ट्विटर को खास तोहफे के लिए धन्यवाद कहा है। निकहत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थीं। उनका सपना था कि एक दिन वो ट्विटर पर ट्रेंड करें और इस दिन उनका सपना पूरा हुआ था। अब ट्विटर ने उस समय का स्क्रीनशॉट निकाला है, जब निकहत ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थीं और इसका खास मोमेंटो बनाकर निकहत को दिया है।
ट्विटर की तरफ से खास तोहफा मिलने के बाद निकहत ने अपने मोमेंटो की फोटो शेयर करते हुए लिखा "धन्यवाद ट्विटर इस बेहतरीन तोहफे के लिए।"
विज्ञापन
ट्विटर की तरफ से खास तोहफा मिलने के बाद निकहत ने अपने मोमेंटो की फोटो शेयर करते हुए लिखा "धन्यवाद ट्विटर इस बेहतरीन तोहफे के लिए।"
25 साल की निकहत जरीन ने पिछले महीने 52 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बॉक्सर बनी थीं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जिटपॉन्ग जुटामस को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की थी। इस शानदार प्रदर्शन के बाद तेलंगाना सरकार ने निकहत को दो करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।
इसके बाद निकहत ने पीएम नरेंद्र मोदी और अपनी आदर्श मैरीकॉम से भी मुलाकात की थी। मैरीकॉम ने वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड छह बार गोल्ड मेडल जीते हैं। सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा सी. भी इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। निकहत ने स्त्रान्जा मेमोरियल में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
निकहत जरीन ने ओलंपिक के लिए मौका न मिलने पर आवाज उठाई थी। उस समय मैरीकॉम के साथ उनका विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि, बाद में दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ते में सुधार आया और अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।