{"_id":"68fc3b607dce9f3c340b6c7d","slug":"boxer-lovlina-borgohain-will-not-be-able-to-play-in-the-world-cup-will-undergo-nose-surgery-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lovlina borgohain: विश्व कप में नहीं खेल सकेंगी महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, नाक की कराएंगी सर्जरी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Lovlina borgohain: विश्व कप में नहीं खेल सकेंगी महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, नाक की कराएंगी सर्जरी
Sat, 25 Oct 2025 08:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:22 AM IST
सार
लवलीना ने विश्व कप फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था और वह यहां पदक की भी दावेदार थीं, लेकिन नाक की बढ़ी हुई हड्डी के कारण उन्होंने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन
- फोटो : ANI
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में अगले माह होने वाले विश्व कप फाइनल्स से पहले भारतीय मुक्केबाजी टीम को बड़ा झटका लगा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन नहीं खेलेंगी। विश्व कप फाइनल्स में प्रत्येक भार वर्ग में दुनिया के शीर्ष आठ मुक्केबाज ही खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
लवलीना ने विश्व कप फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था और वह यहां पदक की भी दावेदार थीं, लेकिन नाक की बढ़ी हुई हड्डी के कारण उन्होंने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया है। वह अपनी नाक की सर्जरी कराने जा रही हैं। लवलीना विश्व कप फाइनल्स की तैयारियों के लिए एनआईएस पटियाला में चल रहे तैयारी शिविर में भी शामिल नहीं हुईं। 2023 की विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता लवलीना ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने के बारे में सूचित कर दिया है। उनके भार वर्ग 75 किलो में अब पूर्व विश्व चैंपियन स्वीटी इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निकहत, जैस्मिन, मीनाक्षी खेलेंगी
चैंपियनशिप में दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन (51), लिवरपूल में विश्व चैंपियन बनने वाली जैस्मिन (57), इसी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली मीनाक्षी हुड्डा (48), रजत जीतने वाली नुपुर श्योराण (+80) और कांस्य जीतने वाली पूजा रानी (80) शीर्ष 8 में रहते हुए विश्व कप फाइनल्स में खेलेंगी।

सभी भार वर्गों में खेलेंगे भारतीय मुक्केबाज
पुरुष वर्ग में जदुमणि सिंह और अभिनाष जामवाल ने ही क्वालिफाई किया है, लेकिन मेजबान देश होने के नाते भारत को पुरुष-महिला वर्ग के सभी 10-10 भार वर्गों में वर्ल्ड बॉक्सिंग ने अनुमति दी है। भारत इकलौता देश होगा जो सभी भार वर्गों में मुक्केबाज उतारेगा।