फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxer Deepali Thapa becomes first Asian Schoolgirl Champion India won seven titles

Deepali Thapa: मुक्केबाज दीपाली थापा बनीं पहली एशियाई स्कूली चैंपियन छात्रा, भारत ने जीते सात खिताब

Mon, 09 Sep 2024 10:31 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Sep 2024 10:31 AM IST
सार

इस खिताब को जीतने के बाद दीपाली पहली स्कूली चैंपियन छात्रा बनीं। अब भारत के नाम एशियाई चैंपियनशिप में सात महिला खिताब हो गए हैं। दीपाली के अलावा भूमि ने 35 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान की एस्सेल जालिमबेकोवा को हराकर जीत हासिल की।

विज्ञापन
Boxer Deepali Thapa becomes first Asian Schoolgirl Champion India won seven titles
दीपाली थापा - फोटो : BFI media

विस्तार

भारत ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल ऐन में चल रही एशियाई चैंपियनशिप में सात महिला खिताब जीते। युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने 33 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की एनेलीया ऑर्डाबेक को हराया और फाइनल में यूक्रेन की लियुडमिला वासिलचेंको पर हावी होकर खिताब जीतने के लिए बेहतर तकनीक और नियंत्रण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस खिताब को जीतने के बाद दीपाली पहली स्कूली चैंपियन छात्रा बनीं। अब भारत के नाम एशियाई चैंपियनशिप में सात महिला खिताब हो गए हैं। दीपाली के अलावा भूमि ने 35 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान की एस्सेल जालिमबेकोवा को हराकर जीत हासिल की। वहीं, निश्चल शर्मा ने यूक्रेन की मारिया मत्सिउरा पर रणनीतिक जीत के साथ 37 किग्रा वर्ग में भारत की तालिका में इजाफा किया। राखी ने 43 किग्रा वर्ग में यूक्रेन की वेरोनिका होलब को हराकर भारत को चौथी जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed