फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   boxer carl froch bans 3 months sex for a bout

तीन माह तक सेक्स नहीं किया इसलिए जीता खिताब

Wed, 29 May 2013 08:00 PM IST
लंदन
लंदन Updated Wed, 29 May 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
boxer carl froch bans 3 months sex for a bout
फुटबाल और क्रिकेट जैसे खेलों के बड़े आयोजनों के दौरान दुनियाभर के खिलाड़ी अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी संग रहते हैं लेकिन एक मुक्केबाज ने तो चैंपियनशिप जीतने के लिए गर्लफ्रेंड और सेक्स से ही दूरी बना ली।
विज्ञापन


चार बार के विश्व प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रहे कार्ल फ्रोच ने अपने मुक्कों की ताकत का खुलासा कर दिया है। फ्रोच ने हाल ही में डब्ल्यूबीए के मुकाबले में मिक्केज केसलर को हराकर सुपर मिडलवेट बेल्ट पर कब्जा किया है। फ्रोच ने बताया कि उन्होंने इस मुकाबले को जीतने के लिए पिछले तीन माह से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया है। और इसी वजह से उनके उनके मुक्कों में दम आया है।
विज्ञापन


मुकाबला जीतने के बाद उनका कहना था कि अब वे दोनों आम लोगों की तरह रह सकेंगे।

ब्रिटेन के नॉटिंघम में जन्मे इस बॉक्सर ने जब मिक्केज को हराया तो उस वक्त वहां 18 हजार लोगों की भारी भरकम भीड़ थी जो उनके हर मुक्के पर तालियां बजा रही थी। 35 साल के इस मुक्केबाज ने मुकाबले के 12वें राउंड में केसलर पर तकरीबन एक हजार मुक्के बरसाए। उनके मुक्कों की स्टाइल देखकर कई खेल पंडितों का कहना था कि ब्रिटेन में इतनी शानदार लड़ाई पिछले कई दशकों बाद देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ल की गर्लफ्रेंड का नाम राचेल कॉर्डिंगले है। कार्ल कहते हैं कि राचेल बहुत ही सुंदर हैं और वह उनसे तहेदिल से जुड़े हुए हैं। दरअसल विश्व चैंपियनशिप जीतने के लिए वह और उनकी गर्लफ्रेंड ने तय किया था कि वह लोग साथ में नहीं सोएंगे। राचेल बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोती थीं तो कार्ल दूसरे कमरे में सोते थे। कार्ल का कहना है कि राचेल के नजदीक न जाने का निर्णय बहुत ही कठिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed