फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Blade runner Oscar Pistorius released on parole after serving 9 years for girlfriends murder on valentine day

Oscar Pistorius: वेलेंटाइन डे पर की थी गर्लफ्रेंड की हत्या! नौ साल जेल में बिताने के बाद पैरोल पर रिहा हुआ एथल

Sat, 06 Jan 2024 09:18 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 Jan 2024 09:18 AM IST
सार

ब्लैड रनर के रूप में मशहूर पिस्टोरियस के दोनों पैर नहीं है और वह कृत्रिम पैरों के सहारे दौड़ते हैं। पिस्टोरियस ने 2013 में वेलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के लिए मिली 13 साल और पांच महीने की सजा में से लगभग नौ साल की सजा काट ली है।

विज्ञापन
Blade runner Oscar Pistorius released on parole after serving 9 years for girlfriends murder on valentine day
ऑस्कर पिस्टोरियस और रीवा स्टीनकैंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया गया है और अब वह घर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के सुधार विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने पिस्टोरियस की रिहाई के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। घोषणा सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की गई जिससे पता चलता है कि सुधार अधिकारियों ने ओलंपिक धावक को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के अटेरिजविले सुधार केंद्र से सुबह रिहा कर दिया।
विज्ञापन


ब्लैड रनर के रूप में मशहूर पिस्टोरियस के दोनों पैर नहीं है और वह कृत्रिम पैरों के सहारे दौड़ते हैं। पिस्टोरियस ने 2013 में वेलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के लिए मिली 13 साल और पांच महीने की सजा में से लगभग नौ साल की सजा काट ली है। नवंबर में उन्हें पैरोल देने को मंजूरी दे दी गई थी।
विज्ञापन

Blade runner Oscar Pistorius released on parole after serving 9 years for girlfriends murder on valentine day
ऑस्कर पिस्टोरियस
शेष सजा पूरी होने तक पैरोल पर रहेंगे
दक्षिण अफ्रीका में गंभीर अपराध करने वाले अपनी कम से कम आधी सजा काटने के बाद पैरोल के पात्र होते हैं। सुधार विभाग ने पिस्टोरियस की रिहाई की घोषणा कहा कि वे ‘यह पुष्टि करने में सक्षम हैं कि ऑस्कर पिस्टोरियस पांच जनवरी 2024 से प्रभावी रूप से पैरोल पर हैं। उन्हें सामुदायिक सुधार प्रणाली में रखा गया था और अब वह घर पर हैं।’ पिस्टोरियस के शुरू में प्रिटोरिया के वाटरक्लूफ में अपने चाचा के घर में रहने की उम्मीद थी और उस घर के बाहर एक पुलिस वैन खड़ी देखी गई थी। पिस्टोरियस ने 14 फरवरी 2013 को तड़के बाथरूम के दरवाजे से कई बार गोली मारकर स्टीनकैंप की हत्या कर दी थी। दिसंबर 2029 में शेष सजा समाप्त होने तक पिस्टोरियस सख्त शर्तों के तहत पैरोल पर रहेंगे।

रीवा की मां बोलीं- हमें तो आजीवन कारावास हैं
स्टीनकैंप की मां जून स्टीनकैंप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कानून के तहत पिस्टोरियस की पैरोल स्वीकार कर ली है। जून स्टीनकैंप ने कहा, ‘क्या रीवा को न्याय मिला है? क्या ऑस्कर ने पर्याप्त समय जेल में बिताया है? यदि आपका प्रियजन कभी वापस नहीं आ रहा है तो कभी भी न्याय नहीं हो सकता है, कितना भी समय जेल में बीते पर रीवा वापस नहीं आएगी।’ हम जो पीछे रह गए हैं वे आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। ऑस्कर पिस्टोरियस की पैरोल पर रिहाई के साथ, मेरी एकमात्र इच्छा यह है कि मुझे रीवा की विरासत को जारी रखने के लिए रीवा रेबेका स्टीनकैंप फाउंडेशन पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए अपने अंतिम वर्ष शांति से जीने की अनुमति दी जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed