{"_id":"8ef92175aa808252cd54b21e13edbfaa","slug":"bill-gates-lost-to-carlson-just-79-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 79 सेकंड में हारे दुनिया के दूसरे सबसे रईस बिल गेट्स","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
महज 79 सेकंड में हारे दुनिया के दूसरे सबसे रईस बिल गेट्स
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के दूसरे सबसे रईस बिल गेट्स को शतरंज की बिसात में 23 साल के एक खिलाड़ी के हाथों महज 79 सेकंड में ही करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजनेस की दुनिया में बेताज बादशाहों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स को नार्वे के वर्ल्ड चेस चैंपियन मैगनस कार्लसन ने महज 79 सेकंड में ही हरा दिया। दोनों के बीच महज नौ चालों का ही खेल हुआ।
विज्ञापन
कार्लसन इस समय दुनिया के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी हैं। दोनों दिग्गजों के इस मुकाबले को स्कैनडिनेवियन टीवी पर प्रसारित किया गया। 58 वर्षीय गेट्स इस समय मैक्सिको के कार्लोस स्लिम के बाद दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
हार के बाद गेट्स ने कहा, "वास्तव में कार्लसन काफी तेज हैं।" कार्लसन 13 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे। कार्लसन अपनी स्टाइल के कारण खेल जगत का जस्टिन बीवर कहा जाता है।
23 साल के कार्लसन इस समय दुनिया के नंबर वन शतरंज के खिलाड़ी हैं। कार्लसन ने पिछले साल भारत के विश्वनाथन आनंद को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे।