{"_id":"311b88d4a15b07f3baeb667be26707cf","slug":"bcci-recommended-rohit-sharma-for-the-arjuna-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जा सकते हैं क्रिकेटर रोहित शर्मा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जा सकते हैं क्रिकेटर रोहित शर्मा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Apr 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की सिफ़ारिश की है।
विज्ञापन
रविवार को मुंबई में बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया है।
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने मीडिया में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि "बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को वर्ष 2015 के लिए अर्जुन पुरस्कार देने की सिफ़ारिश की है।"
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अभी इंडियन प्रीमियर लीग के आठवे संस्करण में मुंबई इंडियन की कप्तानी कर रहे हैं।
हालांकि बतौर मुंबई इंडियन उनकी कप्तानी में धार कम देखी गई है। लेकिन भारतीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने बल्लेबाजी में पूरी दुनिया के समक्ष अपना लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
27 वर्षीय रोहित शर्मा ने अब तक 10 टेस्ट, 135 वनडे और 42 टी-20 मैच खेले हैं। वह वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ हैं।
रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 264 रन की पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड भी है।