फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   bcci ex chief ac muthiah in trouble

बैंक फ्रॉड में बीसीसीआई के पूर्व चीफ पर शिकंजा

Sat, 17 Oct 2015 10:56 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
bcci ex chief ac muthiah in trouble

बैंक से धोखाधड़ी कर करोड़ो रुपयों की चपत लगाने वाले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एसी मुथैय्या के घर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार छापेमारी से कुछ देर पहले ही मुथैय्या को सीबीआई की गतिविधियों के बारे में पता चला।

विज्ञापन


मुथैय्या पर आईडीबीआई बैंक को करीब 274 करोड़ रुपयों की क्षति पहुंचाने का आरोप है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर फारुक ईरानी ने कहा कि मुथैय्या के खिलाफ बैंक फ्रॉड के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान सीबीआई कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ सबूत के तौर पर ले गई। मुथैय्या और क्रिकेट के बीच पुराना नाता रहा है।

तीन साल भारतीय क्रिकेट के बादशाह भी रहे मुथैय्या

bcci ex chief ac muthiah in trouble

बैंक फ्रॉड के चलते अचानक ही सुर्खियों में आए एसी मुथैय्या का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है। 1994 से 2001 तक वह क्रिकेट में सक्रिय रहे। पहले 1994 -99 तक तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर फिर 1999 -2001 तक वह बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे। इतना ही नहीं वह आईसीसी के सदस्य भी रहे हैं।

मुथैय्या पर वर्ष 2005 से 2013 के दौरान बैंक में गलत दस्तावेज दिखाने और फर्जी कंपनियों के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed