फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bangladeshi fans upset over India win in SAFF U-19 Women Championship, pelted stones at team, decision changed

SAFF U-19 Women's Championship: भारत की जीत पर बिफरे बांग्लादेशी फैंस ने मचाया हंगामा, टीम पर की पत्थरबाजी

Fri, 09 Feb 2024 12:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 09 Feb 2024 12:14 PM IST
सार

बांग्लादेशी प्रशंसकों में रैफरी के अपरंपरागत तरीके से परिणाम तय करने को लेकर नाराजगी थी, जिसके बाद मैदान पर तांडव देखने को मिला। मैच के कमिश्नर ने एक घंटे से अधिक समय के बाद भारतीय टीम के साथ परामर्श के बाद अपना निर्णय बदल दिया। 

विज्ञापन
Bangladeshi fans upset over India win in SAFF U-19 Women Championship, pelted stones at team, decision changed
सैफ अंडर 19 वुमेंस चैंपियनशिप - फोटो : Twitter

विस्तार

सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के तहत गुरुवार को  खेला गया भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला विवाद के साथ खत्म हुआ। इस मैच के विजेता का फैसला सिक्का उछालकर दिया गया जिसके बाद बांग्लादेशी फैंस ने मैदान पर बोतलें और पत्थर फेंके। इस अफरातफरी के बीच मैच का नतीजा बदल दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, भारत को टॉस के बाद विजेता घोषित गया था जिससे बांग्लादेशी फैंस नाराज हो गए। मैदान पर मौजूद प्रशंसकों ने भारतीय महिला खिलाड़ियों पर पत्थरबाजी शुरु कर दी जिसके बाद अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


रैफरी के फैसले से नाखुश बांग्लादेशी फैंस
निर्धारित 90 मिनट के खेले के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद रैफरी ने पेनल्टी शूटआउट का फैसला लिया। दोनों टीमों के सभी 11 खिलाड़ियों ने अपने-अपने पेनल्टी किक को गोल में तब्दील कर दिया। स्कोर 11-11 पर पहुंचने के बाद अचानक से मैच रैफरी ने दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाया और टॉस कर निर्णय लिया। भारत को टॉस जीतने के बाद विजेता घोषित कर दिया गया। हालांकि, बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने इस निर्णय को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला गया मैच का नतीजा
बांग्लादेशी प्रशंसकों में रैफरी के अपरंपरागत तरीके से परिणाम तय करने को लेकर नाराजगी थी, जिसके बाद मैदान पर तांडव देखने को मिला। मैच के कमिश्नर ने एक घंटे से अधिक समय के बाद भारतीय टीम के साथ परामर्श के बाद अपना निर्णय बदल दिया। भारत और बांग्लादेश को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “यह अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से एक अच्छा संकेत था। हमने दोनों पक्षों को संयुक्त विजेता घोषित करने के फैसले को स्वीकार कर लिया है। टूर्नामेंट के नियमों को लेकर मैच अधिकारियों की ओर से भ्रम की स्थिति थी, जिसके कारण अभूतपूर्ण दृश्य सामने आए।“
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed