फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bangalore Race: Former Olympic and world champion Richards to be international ambassador, race to be held on

Bangalore Race: पूर्व ओलंपिक और विश्व चैंपियन रिचर्ड्स होगी अंतरराष्ट्रीय दूत, 21 मई को होगी रेस

Tue, 25 Apr 2023 11:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 11:54 PM IST
सार

जमैका में जन्मीं सान्या रिचर्ड्स रॉस ने ओलंपिक तथा विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 14 पदक जीते हैं। इसके अलावा विश्व रिले में उनके नाम पर तीन स्वर्ण पदक दर्ज है।

विज्ञापन
Bangalore Race: Former Olympic and world champion Richards to be international ambassador, race to be held on
सान्या रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व ओलंपिक और 400 मीटर में विश्व चैंपियन सान्या रिचर्ड्स रॉस को 21 मई को यहां होने वाली विश्व 10 किमी बंगलूरू दौड़ का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा दूत नियुक्त किया गया है। अमेरिका की एथलीट सान्या रिचर्ड्स रॉस विश्व एथलेटिक्स की नामी खिलाड़ियों में शामिल है।
विज्ञापन


वह ओलंपिक में लगातार तीन बार चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ जीतने वालीं दुनिया की एकमात्र महिला एथलीट हैं। जमैका में जन्मीं सान्या रिचर्ड्स रॉस ने ओलंपिक तथा विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 14 पदक जीते हैं। इसके अलावा विश्व रिले में उनके नाम पर तीन स्वर्ण पदक दर्ज है। उन्होंने डायमंड और गोल्डन लीग में भी कई पदक जीते हैं। सान्या रिचर्ड्स रॉस ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, मैं टीसीएस विश्व 10 किमी बंगलूरू का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। भारत में इस तरह की दौड़ तेजी से विकास कर रही है और मैं 2018 में देश के पिछले दौरे के दौरान दिल्ली में इसकी गवाह रह चुकी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed