फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Championship: Saina Nehwal will not participate in this tournament for the first time, know what is the reason

World Championship: पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी साइना नेहवाल, जानें क्या है वजह

Wed, 01 Dec 2021 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Dec 2021 04:14 PM IST
सार

World Badminton: पिछले दो सालों में साइना चोट से जूझती रही हैं। इस वजह से टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी नहीं खेल सकी थीं। विश्व रैंकिंग में अब वह 23वें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
World Championship: Saina Nehwal will not participate in this tournament for the first time, know what is the reason
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप नहीं खेलेंगी। उनके पति और भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने इसकी जानकारी दी है। साइना अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। इससे पहले वह इस टूर्नामेंट में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जबकि 8 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।
विज्ञापन


साइना फिलहाल ग्रोइन में खिंचाव और घुटने की चोट से जूझ रही हैं। उन्हें यह चोट उबेर कप के दौरान ही लगी थी। वह उस टूर्नामेंट में भी एक मैच के बाद हट गई थीं। साइना पहली बार चोट के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। पति पी कश्यप ने बताया कि साइना को वर्ल्ड चैंपियनशिप से नाम वापस लेना पड़ा, क्योंकि वह समय पर फिट नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन


उबेर कप में लगी थी चोट
अक्तूबर में डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप में साइना को चोट लगी थी। इस कारण उन्हें बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था। फ्रेंच ओपन में भी वह पहले दौर के दूसरे गेम के बाद नहीं खेल सकी थीं। कश्यप ने बताया कि फ्रेंच ओपन खेलते समय चोट बढ़ गई थी और दर्द भी ज्यादा होने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2006 के बाद हर टूर्नामेंट में भाग लिया
साइना ने 2006 के बाद से हमेशा विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है। 2015 में वह दूसरे नंबर पर रही थीं और सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उन्हें स्पेन की कैरोलिना मरीन ने हराया था। दो साल बाद इस टूर्नामेंट के ग्लास्गो संस्करण में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। 

पिछले दो सालों में साइना चोट से जूझती रही हैं। इस वजह से टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी नहीं खेल सकी थीं। विश्व रैंकिंग में अब वह 23वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed