फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Top seed Lakshya Sen lost in the quarterfinals of the National Badminton Championship, Akarshi also out

Badminton: शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारे, आकर्षी भी बाहर

Sat, 23 Dec 2023 12:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Dec 2023 12:51 PM IST
सार

दूसरे सेमीफाइनल में चिराग सेन का सामना दूसरे वरीय किरण जॉर्ज से होगा। चिराग ने आर्य भिवपाथाकी को हराया तो जॉर्ज ने मिथुन एम को पराजित किया।

विज्ञापन
Top seed Lakshya Sen lost in the quarterfinals of the National Badminton Championship, Akarshi also out
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन और महिलाओं में शीर्ष वरीय आकर्षी कश्यप शुक्रवार को यहां चल रही राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में हार गए।
विज्ञापन


सेन ने प्री क्वार्टरफाइनल में अभिषेक सैनी को 21-23 21-12 24-22 से हराकर दिन की शुरुआत की, लेकिन वह भरत राघव से 21-15 10-21 21-17 से हार गए जिन्होंने राउंड 16 में आलाप मिश्रा को 21-11 14-21 21-18 से हराया था। राघव का सामना अब सेमीफाइनल में चौथे वरीय तरूण एम से होगा।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में चिराग सेन का सामना दूसरे वरीय किरण जॉर्ज से होगा। चिराग ने आर्य भिवपाथाकी को हराया तो जॉर्ज ने मिथुन एम को पराजित किया। महिलाओं के वर्ग में आकर्षी को तन्वी शर्मा ने 21-15 22-20 से मात दी और अब उनका सामना ईशारानी बरूआ से होगा जिन्होंने श्रियांशी वालीशेट्टी को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में अनमोल खरब की भिड़ंत दूसरी वरीय अश्मिता चालिहा से होगी। अनमोल खरब ने मानसी सिंह को जबकि अश्मिता ने मेघना रेड्डी एम को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed