Tokyo Olympics: सिंधु और ताई में सेमीफाइनल की जंग, हेड-टू-हेड में जानिए कौन किस पर भारी
- पीवी सिंधु और चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के बीच आज सेमीफाइनल की जंग
- दोपहर 3:20 बजे से मुकाबला होना था, लेकिन अभी पहला सेमीफाइनल खत्म नहीं हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के बीच आज सेमीफाइनल की जंग होगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:20 बजे शुरू होना था, लेकिन पहला सेमीफाइनल जारी होने के चलते इस मैच में देरी हो रही है। सिंधु जब यह सेमीफाइनल खेलने उतरेंगी तो उनकी निगाह सिल्वर या गोल्ड मेडल पर होगी। अगर सेमीफाइनल में वे हार भी जाती हैं, तो उन्हें कांस्य पदक के लिए खेलना होगा। ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं सिंधु बनाम ताई के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर...
हेड टू हेड
हेड टू हेड में ताई का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों के बीच अब तक कुल 18 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 13 मैचों में ताई ने जीत दर्ज की जबकि पांच मैचों में सिंधु को जीत मिली है। इतना ही नहीं सिंधु ताई के खिलाफ अपने पिछले तीनों मैच हार चुकी हैं। ऐसे में सिंधु को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ताई पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचीं हैं। वहीं, सिंधु का यह दूसरा ओलंपिक सेमीफाइनल है। इससे पहले सिंधु रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचीं थी।
दोनों की ताकत
वहीं, अगर दोनों खिलाड़ियों की ताकत की बात करें तो सिंधु के पास डिफेंस और बॉडी स्मैश है जबकि ताई के पास जबरदस्त का स्टेमिना, क्रॉस कोर्ट अटैक है। हालांकि, आज के मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सेमीफाइनल की जंग जीतती है। जो जीतेगी उसका रजत पक्का हो जाएगा।
सेमीफाइनल तक का सफर
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7, 21-10 से हराकर अपने टोक्यो अभियान की अच्छी शुरुआत की थी। ग्रुप जे के अपने दूसरे मुकाबले में सिंधु ने हांगकांग की च्युंग एनगान को 21-9, 21-16 से शिकस्त दी। उन्होंने दूसरे मैच में अपने प्रतिद्वंदी पर 36 मिनट में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में पहुंचीं। तीसरे दौर (प्रीक्वार्टरफाइनल) में इस स्टार खिलाड़ी ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड को हराया। सिंधु ने मिया ब्लिचफेल्ट को सिर्फ 41 मिनट में 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
दोनों के बीच पिछली पांच भिड़ंत:
- वर्ल्ड टूर फाइनल 2020- ग्रुप स्टेज: ताई ने सिंधु को 19-21, 21-12, 2-17 से हराया
- मलेशिया मास्टर्स 2020: ताई ने सिंधु को 21-16, 21-16 से हराया
- फ्रेंच ओपन 2019: ताई ने सिंधु को 21-16, 24-26 , 21-17 से हराया
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019: सिंधु ने ताई को 12-21, 23-21, 21-19 से हराया
- वर्ल्ड टूर फाइनल 2018: सिंधु ने ताई को 14-21, 21-16, 21-18 से हराया