पीवी सिंधु: टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली स्टार खिलाड़ी ने तिरुमला मंदिर में किए दर्शन
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को तिरुमला मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और साथ पूजा-अर्चना भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को तिरुमला मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और साथ पूजा-अर्चना भी की। सिंधु ने इस दौरान ट्रेनिंग अकादमी खोलने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, 'मैं राज्य सरकार की मदद से जल्दी ही युवाओं के लिए विशाखापत्तनम में ट्रेनिंग अकादमी खोलूंगी। कई सारे युवाओं खेलों में इसलिए पिछड़ जाते हैं क्योंकि उन्हें जरूरी प्रोत्साहन नहीं मिल पाता है।'
Andhra Pradesh: Olympic medallist shuttler PV Sindhu offered prayers at Tirumala temple today.
विज्ञापन विज्ञापन
She says, "I'll start a training academy at Visakhapatnam very soon for youth, with state govt's support. Many youths lagging behind in sports as they don't have proper encouragement" pic.twitter.com/Wfjr6PPdcF— ANI (@ANI) August 13, 2021
बता दें कि सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में महिला बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और इतिहास रचा। वह लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक में भी रजत पदक अपने नाम किया था।