फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Thailand Open Badminton: Satwik-Chirag pair withdraw from Thailand Open, Saina also withdraws

Thailand Open Badminton: सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन से हटीं, साइना ने भी नाम वापस लिया

Mon, 30 Jan 2023 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Jan 2023 11:21 PM IST
सार

साइना को पहले दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट का सामना करना था, बंसोड़ को शीर्ष वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ पहला मैच खेलना था।

विज्ञापन
Thailand Open Badminton: Satwik-Chirag pair withdraw from Thailand Open, Saina also withdraws
सात्विक-चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंकाक। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी थाईलैंड ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि हाल ही में कूल्हे की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। सात्विक को इस महीने की शुरुआत में इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी और उन्हें नई दिल्ली में टूर्नामेंट के बीच में ही हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी में से आधे चिराग ने कहा, ' चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है, इसलिए थाईलैंड से नहीं खेलूंगा। अब हमारी निगाह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप पर है। ' शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी, मलयेशिया ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन


सात्विक-चिराग को पहले दौर में चीनी ताइपे की सु चिंग हेंग और ये होंग वेई से भिड़ना था। वास्तव में 210,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट की चमक फीकी पड़ गई क्योंकि पूर्व नंबर 1 साइना नेहवाल और मालविका बंसोड़ सहित कई भारतीय खिलाड़ियोंं ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना को पहले दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट का सामना करना था, बंसोड़ को शीर्ष वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ पहला मैच खेलना था। महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय और अश्मिता चालिहा ही हिस्सा लेंगी।


पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद गारगा और विष्णुवर्द्धन गौड़ नहीं खेलेंगे। अब इशान भटनागर और साई प्रतीक के अलवा पीएस रविकृष्णा और शंकर प्रसाद उदयकुमार की जोड़ी होड़ में हैं। पुरुष एकल में बी साई प्रणीत को पहले ही दौर में चीन के लू गुआंग जू से खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed