फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Tanisha Crasto and Ashwini Ponnappa defended their crown at Guwahati Masters Super 100 badminton tournament

Guwahati Masters: तनीषा-अश्विनी ने गुवाहाटी मास्टर्स का खिताब बरकरार रखा, फाइनल में चीनी जोड़ी को हराया

Sun, 08 Dec 2024 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Dec 2024 06:48 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में भी भाग लेने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 43 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में ली और वांग को 21-18, 21-12 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Tanisha Crasto and Ashwini Ponnappa defended their crown at Guwahati Masters Super 100 badminton tournament
तनीषा-अश्विनी की जोड़ी - फोटो : SAI Media

विस्तार

तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय महिला युगल जोड़ ने फाइनल में चीन की ली हुआ झोउ और वांग जी मेंग को हराकर गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा। पेरिस ओलंपिक में भी भाग लेने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 43 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में ली और वांग को 21-18, 21-12 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दुनिया की 16वें नंबर की जोड़ी तनीषा और अश्विनी ने धमाकेदार शुरुआत की और 8-2 की बढ़त बना ली। हालांकि चीन की जोड़ी ने गेम के मध्य अंतराल तक अंतर 10-11 तक कम कर दिया और दबाव बनाए रखा। 18-19 तक यह जोड़ी पिछड़ रही थी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अंतिम दो अंक हासिल कर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक रही। लेकिन भारतीयों ने सात अंक की बढ़त के साथ 15-6 की बढ़त बना ली। उन्होंने लय बनाए रखी और खिताब बरकरार रखा।
विज्ञापन


अनमोल खिताब से चूकीं 
दूसरी ओर, उभरती हुई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब अपने पहले सुपर 100 खिताब के करीब पहुंचने के बाद महिला एकल फाइनल में चीन की काई यान यान से 21-14, 13-21, 19-21 से हारकर उपविजेता रहीं। 78 मिनट तक चला महिला एकल मुकाबला उतार चढ़ाव भरा रहा जिसमें अनमोल ने पहले गेम में अपना कौशल दिखाया और 4-4 की बराबरी से बढ़त बनाते हुए छह गेम प्वाइंट से पहला गेम जीत लिया। लेकिन दूसरे गेम में काई ने शानदार जज्बा दिखाया और 10-4 की बढ़त को 14-6 कर दिया और अंत में इसे जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया। तीसरा गेम करीबी रहा जिसमें अनमोल ने 4-0 की बढ़त को 10-8 कर दिया। लेकिन काई वापसी करते हुए 18-16 से आगे हो गईं। अनमोल हालांकि 19-19 से बराबरी पर आ गईं। लेकिन ताकतवर स्मैश से चीन की खिलाड़ी को मैच प्वाइंट मिल गया और अनमोल की नेट पर गलती से काई जीत दर्ज करने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed