फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Syed Modi International: Men's singles final at badminton tournament declared 'No Match' after one finalist tests positive for COVID-19

Syed Modi International: फाइनल मैच के बिना ही होगा पुरुष एकल के विजेता का एलान, मैच से पहले एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

Sun, 23 Jan 2022 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jan 2022 04:15 PM IST
सार

बीडब्ल्यूएफ जल्द ही पुरुष एकल के विजेता, वर्ल्ड रैंकिग प्वाइंट और प्राइज मनी की घोषणा करेगा। इसके अलावा रविवार को और फाइनल मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन
Syed Modi  International: Men's singles final at badminton tournament declared 'No Match' after one finalist tests positive for COVID-19
सैयद मोदी इंटरनेशनल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में खेले जा रहे सयैद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल नहीं हो सका। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने इसे 'नो मैच' करार दिया। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले एक फाइनलिस्ट कोरोना संक्रमित मिला। 
विज्ञापन


पुरुष एकल का फाइनल मुकबाला फ्रांस के दो खिलाड़ी अर्नोड मर्केल और लुकस क्लेयरबॉट के बीच होना था। इनमें से कोई एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, दूसरे खिलाड़ी को क्लोज कॉन्टैक्ट की वजह से आइसोलेट किया गया है। दूसरे खिलाड़ी ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ जल्द ही पुरुष एकल के विजेता, वर्ल्ड रैंकिग प्वाइंट और प्राइज मनी की घोषणा करेगा। इसके अलावा रविवार को और फाइनल मुकाबले खेले गए। यह सभी मैच तय शेड्यूल के मुताबिक हो रहे हैं। बीडब्ल्यूएफ ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को ही महिला एकल में पीवी सिंधु ने मालविका बंसोड़ को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत भारत में दो बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ हुई। दोनों टूर्नामेंट में कोरोना का कहर देखने को मिला। पहले नई दिल्ली में इंडिया ओपन खेला गया। इस टूर्नामेंट में सात भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिले थे। स्टार पुरुष शटलर किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा ने संक्रमण के बाद नाम वापस ले लिया था।


वहीं, रितिका राहुल ठक्कर, त्रिशा जॉली, मिथुन मंजुनाथ, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब सैयद मोदी इंटरनेशनल में भी खिलाड़ी संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed