फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Syed Modi Badminton: Priyanshu in semi-finals of men's singles, will compete with Taiwanese player

Syed Modi Badminton: प्रियांशु पुरुष एकल के सेमीफाइनल में, ताइवान के खिलाड़ी से होगा मुकाबला

Fri, 01 Dec 2023 11:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 11:56 PM IST
सार

इस सत्र में ओरलियांस मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट जीतने वाले प्रियांशु का सामना ताइवान के चि यु जेन या चिया हाओ ली से होगा। 

विज्ञापन
Syed Modi Badminton: Priyanshu in semi-finals of men's singles, will compete with Taiwanese player
प्रियांशु राजावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के अलवी फरहान पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मध्य प्रदेश के 21 साल के खिलाड़ी प्रियांशु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के 49 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में विश्व जूनियर चैंपियन फरहान पर 21-15 21-16 से जीत हासिल की। 
विज्ञापन


इस सत्र में ओरलियांस मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट जीतने वाले प्रियांशु का सामना ताइवान के चि यु जेन या चिया हाओ ली से होगा। दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी और सातवीं वरीय तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पर 21-19 21-8 से जीत हासिल की। तनीषा और अश्विनी ने इस साल नेट्स अंतरराष्ट्रीय चैलेंज और अबुधाबी मास्टर्स सुपर 100 जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed