Swiss Open Badminton: सिंधु फाइनल में, श्रीकांत और चिराग-रांकिरेड्डी की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्विस बैडमिंटन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व चैंपियन सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाया। महिलाओं के एकल में सिंधु ने 43 मिनट के खेल में चौथी वरीय डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे सेटों में हरा दिया। उन्होंने डेनमार्क की खिलाड़ी को 22-20 और 21-10 से हराकर स्विस ओपन के फाइनल में जगह पक्की कर ली।
SINDHU IN THE FINALS! 💥
🇮🇳 @Pvsindhu1 continues with her fine run in #Basel as she enters the finals after defeating 🇩🇰’s Mia Blichfeldt.विज्ञापन
Final Score: 22-20, 21-10
Way to go, champ! 🤜🤛#swissopen #SwissOpenSuper300 #Badminton pic.twitter.com/SSkaWljyqKविज्ञापन विज्ञापन— BAI Media (@BAI_Media) March 6, 2021
उधर पुरुषों के एकल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। भारत के शीर्ष खिलाड़ी श्रीकांत को दुनिया के दूसरे नंबर के डेनमार्क के खिलाड़ी विक्टर एक्सेल्सन ने सीधे सेटों में हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीकांत शीर्ष वरीय एक्सेल्सन की चुनौती से पार नहीं पा सके और 13-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गए।
TOUGH LUCK! 🙇🏿♂️🙌
— BAI Media (@BAI_Media) March 6, 2021
2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣Swiss Open Challenge comes to end for 🇮🇳 @srikidambi after he went to World No. 2️⃣ & No. 1️⃣ seeded shuttler Viktor Axelsen of 🇩🇰 in the semifinals.
Final Score: 13-21, 19-21
Comeback stronger, champ!#SwissOpen2021#SwissOpenSuper300 #HSBCbadminton pic.twitter.com/iJdkhpKgHn
रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी
रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी। भारतीय जोड़ी को डेनमार्क की असत्रूप और रासमसेन की जोड़ी ने 21-10, 21-17 से हराया