फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu and Ayush Shetty faced contrasting defeats in BWF world Championship match results and updates

World Championship: आयुष शेट्टी पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे, छठा पदक जीतने का सिंधू का सपना टूटा

Thu, 20 Aug 2026 08:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Aug 2026 08:50 PM IST
सार

भारत के लिए बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में गुरुवार को दिन अच्छा नहीं रहा। पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधू को महिला एकल वर्ग में हार मिली। वहीं, आयुष शेट्टी की हार के साथ ही पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

विज्ञापन
PV Sindhu and Ayush Shetty faced contrasting defeats in BWF world Championship match results and updates
सिंधू और आयुष - फोटो : PTI/IANS

विस्तार

भारत के आयुष शेट्टी को विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे प्रतियोगिता के पुरुष एकल में देश का अभियान समाप्त हो गया। वहीं, महिला एकल वर्ग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को चीन की वांग झी यी के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में हार मिली जिससे उनका विश्व चैंपियनशिप में छठा पदक जीतने का सपना टूट गया। 
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त
शुरुआती दौर में गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी यू कि को हराकर उलटफेर करने वाले 21 वर्षीय शेट्टी को दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी फरहान ने 21-19, 21-11 से शिकस्त दी। यह 11वीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ आठ मुकाबलों में शेट्टी की पांचवीं हार है। इस नतीजे के साथ भारत का पुरुष एकल अभियान समाप्त हो गया। लक्ष्य सेन बुधवार को ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। 

महिला एकल में सिंधू को चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 11-21, 21-15, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। वांग ने दोनों पैरों में जकड़न की समस्या से जूझने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अपनी 11वीं विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहीं सिंधू ने इससे पहले वांग के खिलाफ आठ में से तीन मुकाबले जीते थे, जबकि पांच बार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रीसा-गायत्री पदक के करीब
इससे पहले त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में रिन और नाकानिशी की विश्व में सातवें नंबर की जोड़ी को 21-16 21-12 से हराया। हाल में अर्जुन पुरस्कार पाने वाली त्रीसा और गायत्री ने शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। यह भारतीय जोड़ी 2022 और 2023 में लगातार दो वर्ष ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक भी जीता था और पिछले साल की शुरुआत में दुनिया की शीर्ष 10 जोड़ियों में जगह बनाई थी। इस साल की शुरुआत में त्रीसा के टखने में चोट लगने के कारण यह जोड़ी कुछ टूर्नामेंट में नहीं खेल पाई थी। उन्होंने इंडोनेशिया ओपन में वापसी की और इस महीने की शुरुआत में फिलीपीन इंटरनेशनल चैलेंज जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed