{"_id":"61c50c2c13fe7f731d0ea3fc","slug":"srikanth-may-take-on-loh-kean-yew-of-singapore-at-yonex-sunrise-india-open-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन: इंडिया ओपन में लोह कीन से हिसाब चुका सकते हैं श्रीकांत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन: इंडिया ओपन में लोह कीन से हिसाब चुका सकते हैं श्रीकांत
Fri, 24 Dec 2021 05:24 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:24 AM IST
सार
शीर्ष वरीय श्रीकांत को हाल में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में लोह कीन ने पराजित किया था। वह इंडिया ओपन में अपना अभियान सिरिल वर्मा के खिलाफ शुरू करेंगे।
विज्ञापन
किदम्बी श्रीकांत
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
फॉर्म में वापसी करने वाले किदांबी श्रीकांत यहां 11 से 16 जनवरी तक चलने वाले योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2022 में सिंगापुर के लोह कीन यू से भिड़ सकते हैं जिन्हें ड्रॉ में एक साथ रखा गया है।
विज्ञापन
शीर्ष वरीय श्रीकांत को हाल में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में लोह कीन ने पराजित किया था। वह इंडिया ओपन में अपना अभियान सिरिल वर्मा के खिलाफ शुरू करेंगे।
विज्ञापन
उन्हें लोह कीन यूऊ से मिली हार का बदला चुकता करने का मौका मिल सकता है क्योंकि ड्रॉ के अनुसार दोनों सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने हो सकते हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस 400,000 डॉलर की पुरस्कार राशि की सुपर 500 प्रतियोगिता से 2022 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
सिंधू और सेन को मिला आसान ड्रॉ
पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन को आसान ड्रॉ मिला है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू नव वर्ष पर पहला खिताब जीतने की उम्मीद लगाए होंगी।
शीर्ष वरीय सिंधू अपने पहले मुकाबले में हमवतन श्री कृष्णा प्रिया कुदरावल्ली के सामने होंगी। वह अंतिम आठ चरण में रूस की पांचवीं वरीय इवजेनिया कोस्तस्काया से भिड़ सकती हैं। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सेन मिस्र के एडहम इलगामल के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे और क्वार्टर फाइनल में एच एस प्रणय से भिड़ सकते हैं जो अपने पहले मुकाबले में स्पेन के पाब्लो अबियान के सामने होंगे।