फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Spanish Para badminton: Pramod Bhagat wins three golds, Sukant Kadam claims gold and silver

Spanish Para Badminton: टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत ने जीते तीन स्वर्ण, कदम को भी मिले दो पदक

Mon, 07 Mar 2022 05:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Mar 2022 05:43 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टू टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। भारत के शीर्ष खिलाड़ी ने स्पेन के विटोरिया में चल रहे इस टूर्नामेंट के तीन अलग-अलग वर्गों में ये पदक जीते।

विज्ञापन
Spanish Para badminton: Pramod Bhagat wins three golds, Sukant Kadam claims gold and silver
प्रमोद भगत - फोटो : twitter@pramodbhagat83

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टू टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। भारत के शीर्ष खिलाड़ी ने स्पेन के विटोरिया में चल रहे इस टूर्नामेंट के तीन अलग-अलग वर्गों में ये पदक जीते। उनके अलावा विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सुकांत कदम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


एकल वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत ने कुमार नीतेश को 17-21, 21-17, 21-17 से हराया। पुरूष युगल में भगत और मनोज सरकार ने भारत के ही कदम और नीतेश को 21-19, 11-21, 21-11 से हराया। मिश्रित युगल में भगत और पलक कोहली ने भारत के रूथिक रघुपति और मानसी जोशी को 14-21, 21-11, 21-14 से हराकर खिताब जीता। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कदम ने मार्शेल एडम को 21-18, 21-18 से हराया। पुरूष युगल में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भगत ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए खास जीत है क्योंकि दो टूर्नामेंटों के बाद मिली है। मेरा फोकस अब ग्रेड वन टूर्नामेंट पर है जो तीन दिन बाद शुरू होगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed