{"_id":"5d7baa258ebc3e93bd1089dc","slug":"sourabh-verma-enters-semifinals-of-vietnam-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ वर्मा वियतनाम ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सौरभ वर्मा वियतनाम ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे
Fri, 13 Sep 2019 08:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
सौरव वर्मा
- फोटो : social media
भारतीय शटलर सौरभ वर्मा शुक्रवार को यहां वियतनाम ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नमेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए। दूसरे वरीय सौरभ ने स्थानीय खिलाड़ी टिएन मिन्ह एनगुएन को सीधे सेटों में हराया। भारतीय खिलाड़ी ने 43 मिनट तक मुकाबले को 21-13, 21-18 से जीता। राष्ट्रीय चैंपियन का फाइनल में जापान के मिनोरू कोगा या थाइलैंड के छठी वरीयता प्राप्त तानोनगसाक सेंसोम्बोंसुक से होगा।
विज्ञापन
सौरभ पहले गेम की शुरुआत से ही हावी रहे। उन्होंने बिना समय गवांए 4-1 की बढ़त हासिल की और ब्रेक तक इसे बढ़कर 11-6 कर लिया। इसके बाद भी उन्होंने पहले गेम में विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में एनगुएन ने हालांकि भारतीय खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी और ब्रेक तक 11-10 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
ब्रेक के विश्राम के बाद सौरभ ने लय हासिल किया और अपनी बढ़त को 17-12 कर लिया। एनगुएन ने हालांकि हार नहीं मनी और एक बार फिर वापसी की जिससे स्कोर 19-18 हो गया। छब्बीस साल के भारतीय खिलाड़ी ने अनुभव का फायदा उठाते हुए दो अंक बनाकर जीत 21-18 से गेम जीतकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। सौरभ पिछले महीने चीनी ताइपै ओपन में अंतिम 16 में हार गए थे।
विज्ञापन
वर्मा प्रतियोगता में बाकी भारत के एकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जापान के यू इगार्शी को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 25-23, 24-22 से मात दी थी। गुरुवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में सिरिल वर्मा और शुभंकर डे को हार का सामना करना पड़ा था।