फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Siril Verma Sourabh Verma progress in Vietnam Open Shubhankar crashes out

सिरिल-सौरभ वियतनाम ओपन के अगले दौर में, शुभंकर हारकर बाहर

Thu, 12 Sep 2019 12:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 12 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Siril Verma Sourabh Verma progress in Vietnam Open Shubhankar crashes out
सौरभ वर्मा - फोटो : social media

भारत के सिरिल वर्मा ने मलेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त डेरेन लियू को कड़ी टक्कर में मात देकर उलटफेर किया और वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में 97वें स्थान पर काबिज सिरिल ने दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लियू को 52 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 17-21 21-19 21-12 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए अब सिरिल का सामना चीनी क्वालीफायर लेई लान जि से होगा।पुरूष एकल के तीसरे दौर में एक और भारतीय ने जगह सुनिश्चित की है। दूसरे वरीय सौरभ वर्मा ने जापान के कोडाई नारोका को 54 मिनट में 22-20, 22-20 से शिकस्त दी। सौरभ का सामना अगले मुकाबले में जापान के यु इगाराशी से होगा।
विज्ञापन


हालांकि तीसरे वरीय शुभंकर डे का सफर मलेशिया के गैर वरीय जिया वेई टान से सीधे गेम में 11-21 17-21 से हारकर खत्म हो गया। अरूण जार्ज और संयम शुक्ला के चीनी ताइपे की शीर्ष वरीय जोड़ी से हारने के बाद पुरूष युगल स्पर्धा में भारतीय अभियान समाप्त हो गया। उन्हें लू चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी से 13-21 11-21 से हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed