फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Sindhu wanted to eat Hyderabadi Biryani and watch Rustom movie after Rio win

'भारत वापस आने पर देखूंगी रुस्तम और खाऊंगी बिरयानी'

Sat, 20 Aug 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Aug 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Sindhu wanted to eat Hyderabadi Biryani and watch Rustom movie after Rio win
पीवी सिंधू - फोटो : getty
रियो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली 21 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पिछले कई महीनों से अपनी पसंदीदा चीजों से दूर रहना पड़ा है, इसलिए भारत वापस आने पर वह हैदराबादी बिरयानी और बॉलीवुड मूवीज का लुफ्त उठाना चाहती हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक में भारत की छोली में सिल्वर मेडल डालने वाली सिंधू ने अपने घर वालों से बातचीत के दौरान हाल ही में रिजीज हुई हिन्दी फिल्मों के बारे में पूछा। उनकी इच्छा के बारे में उनके पिता ने बताया कि सिंधू बॉलीवुड मूवी रुस्तम और मोहंजो दारो देखना चाहती हैं। इसके अलावा वह हैदराबादी बिरयानी और आइसक्रीम का भी लुफ्त उठाना चाहती हैं। 
विज्ञापन

लगी इनामों की झड़ी

Sindhu wanted to eat Hyderabadi Biryani and watch Rustom movie after Rio win
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिल्वर मेडल विजेता सिंधू की ऐतिहासिक जीत के बाद बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया और सरकारों ने उन्हें इनाम देने का भी ऐलान किया है। उनकी छोली में इस वक्त इनामों की झड़ी लगी हुई है। दिल्ली सरकार ने सिंधू को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। 

वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने 50 लाख और रेलवे ने 60 लाख रुपए बतौर इनाम राशि देने की घोषणा है। इसके अलावा बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी इनाम देने का ऐलान किया है। सिंधू के बेहतरीन प्रदर्शन से उनके कोच पुलेला गोपीचंद भी काफी खुश हैं। पुलेला को भी इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed