फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Sindhu Stormes in to Semifinals of Rio Olympic

रियो ओलंपिक: चीनी खिलाड़ी को हरा सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु

Wed, 17 Aug 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Sindhu Stormes in to Semifinals of Rio Olympic
पीवी सिंधु - फोटो : getty
भारत की नंबर दो विश्व नंबर दस महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने विश्व की नंबर दो और लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीनी खिलाड़ी वैंग यिहान को सीधे सेटों में 22-20, 21-19 के अंतर से मात दी।  
विज्ञापन


पहले सेट में शुरुआत में सिंधु पीछे चल रही थीं, पहले सेट के ब्रेक में वह 11-8 से पीछे थीं, लेकिन इसके बाद बेहतरीन वापसी करते हुए सिंधु ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ब्रेक के बाद उन्होंने यिहान को कोई मौका नहीं दिया। इस सेट में एक-एक अंक अर्जित करना दोनों ही खिलाड़ियों के लिए बेहद मुश्किल था। इस दौरान कई लंबी रैलियां देखने को मिलीं। आखिर में स्कोर 20-20 की बराबरी पर पहुंच गया। लेकिन सिंधु ने बड़े धीरज के साथ खेल आगे बढ़ाया और मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। 
विज्ञापन


दूसरे सेट की शुरुआत से सिंधु आगे रहीं, हॉफ टाइम में सिंधु 11-8 से आगे थीं, इसके बाद सिंधु ने 18-13 की बढ़त बना ली, लेकिन यिहान ने वापसी करते हुए लगातार 6 अंक बटोरे और स्कोर 18-18 की बराबरी पर ले आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु मैच को खत्म करने की जल्दबाजी में गल्तियां कर रही थीं, लेकिन मैच 19-19 पर पहुंचा। इसके बाद सिंधु ने यिहान को कोई मौका नहीं दिया और दूसरा सेट 21-19 के अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
 







 

साइना से आगे जाने का सिंधू के पास बड़ा मौका

Sindhu Stormes in to Semifinals of Rio Olympic
साइना नेहवाल - फोटो : getty
साइना नेहवाल लंदन ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी थीं, लेकिन वह साइना का दूसरा ओलंपिक था। सिंधु ने अपने पहले ही ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंच कर इतिहास रच दिया है।

उनके पास अब सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर ओलंपिक खेलों में भारत की सबसे सफल बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है। साइना इस बार ओलंपिक में पहले ही हारकर बाहर हो चुकी हैं।

इससे पहले 21 वर्षीय सिंधु दो बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वह विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed