फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Seven Indian Badminton players including PV Sindhu, Lakshya Sen and HS Prannoy qualify for Paris Olympics 2024

Badminton: सिंधू-लक्ष्य और प्रणय समेत सात भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई, जानें

Mon, 29 Apr 2024 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

इन सात खिलाड़ियों में से हाल में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन हैं। इन दोनों ने पुरुष एकल वर्ग में क्वालिफाई किया। वहीं, सिंधू ने महिला एकल में क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन
Seven Indian Badminton players including PV Sindhu, Lakshya Sen and HS Prannoy qualify for Paris Olympics 2024
पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के सात बैडमिंटन खिलाड़ियों ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ये सात खिलाड़ी चार अलग-अलग श्रेणी के हैं। साई मीडिया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। इन सभी खिलाड़ियों ने रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। ओलंपिक इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेला जाएगा।
विज्ञापन

इन सात खिलाड़ियों में से हाल में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन हैं। इन दोनों ने पुरुष एकल वर्ग में बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने महिला एकल वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। वह इस वर्ग में भारत की अकेली प्रतिद्वंद्वी हैं। सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक और 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पहले ही पुरुष युगल वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। दोनों की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग तीन है। वहीं, महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और तनीशा क्रास्तो की जोड़ी ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। इन सातों खिलाड़ियों के हाथों में बैडमिंटन में भारत को पदक दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed