फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   SatwikSairaj Rankireddy and Chirag Shetty pair enters Thailand Masters badminton tournament Quarter final

Thailand Open : सात्विक-चिराग की जोड़ी का शानदार अभियान जारी, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Thu, 16 May 2024 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 May 2024 07:25 PM IST
सार

सात्विक-चिराग के अलावा युवा भारतीय खिलाड़ी मेईराबा लुवांग मैसनाम भी अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रहे। महिला सिंगल्स वर्ग में अश्मिता चालिगा को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
SatwikSairaj Rankireddy and Chirag Shetty pair enters Thailand Masters badminton tournament Quarter final
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : BAI Media

विस्तार

भारत की शीर्ष पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर जारी रहा और इस जोड़ी ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विक-चिराग के अलावा युवा भारतीय खिलाड़ी मेईराबा लुवांग मैसनाम भी अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रहे। 
विज्ञापन

सात्विक-चिराग ने शेई-झेंग की जोड़ी को हराया
सात्विक और चिराग की दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में 69वीं रैंकिंग वाले शेई साओ नान और झेंग वेई हान को 21-16, 21-11 से हराया। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी का सामना अगले दौर में जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप की मलेशिया की जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेईराबा ने क्रिस्टोफरसन को दी मात 
हमवतन एचएस प्रणय पर उलटफेर भरी जीत के एक दिन बाद 21 वर्षीय मेईराबा ने 50 मिनट तक चले पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मुकाबले में डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन को 21-14, 22-20 से हरा दिया। मेईराबा को अगले दौर में विश्व चैंपियन और स्थानीय दावेदार कुनलावुत वितिदसार्न की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। 
विज्ञापन

अश्मिता चालिहा का सफर समाप्त
पुरुष सिंगल्स वर्ग और डबल्स वर्ग में भारत को भले ही जीत मिली, लेकिन महिला सिंगल्स वर्ग में अश्मिता चालिगा को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अश्मिता शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की हान युई के खिलाफ 15-21, 21-12, 12-21 से हार गईं। मिक्सड डबल्स में सतीश करुणाकरण और आद्या वरियाथ की जोड़ी को रिनोव रिवाल्डी और पिथा हानिंगत्यास मेंटारी की जोड़ी के खिलाफ 10-21, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed