{"_id":"56e161494f1c1bd8228b4568","slug":"saina-nehwal-enter-second-round-in-all-england-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: साइना, श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: साइना, श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर बी साई प्रणीत ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले दौर में दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन मलेशिया के ली चोंग वेई को हराकर अपने कैरियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर में प्रणीत ने तीन बार के चैंपियन और दूसरी सीड वेई को 24-22, 22-20 से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया। अगले दौर में प्रणीत का सामना डेनमार्क के हंस-क्रिस्टियन वीटींघस से होगा जिनकी वर्ल्ड रैंकिंग 26वीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा वर्ल्ड नंबर दो साइना ने कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन कनाडा की मिशेल ली को 21-17, 21-12 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में साइना का सामना थाईलैंड की बुसनानन ऑंगबमरुंग्फन से होगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड के 10वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता इंग्लैंड के राजीव ओसेफ को 21-17, 21-12 से मात दी। श्रीकांत अगले दौर में चौथी सीड जापान के केंटो मोमोता से भिड़ेंगे।
युवा समीर वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग के कोंग्स हु यून को 21-10, 21-14 से हराया। दूसरे दौर में समीर का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त चीन के तियान होउवेई से होगा।
सिंधू ने किया निराश
वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं पीवी सिंधू पहले ही दौर में हारकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। सिंधू को थाईलैंड की पोर्नंटिप बुरांप्रासेरटसुक ने 18-21, 21-17, 21-12 से मात दी।