टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर-3 किदंबी श्रीकांत भी धोनी के बहुत बड़े फैन हैं।
वैसे, धोनी को अपने इस फैन का पता चल गया और उन्होंने रविवार को श्रीकांत को एक गिफ्ट देकर आश्चर्यचकित कर दिया। दरअसल, धोनी ने अपना ऑटोग्राफ किया हुआ बैट श्रीकांत को तोहफे के रूप में भेंट किया।
3 of 5
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : Social Media
शटलर इसे हासिल करके बहुत खुश हुए और उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ऑटोग्राफ किए हुए बल्ले का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शानदार गिफ्ट के लिए धन्यवाद एमएस धोनी और बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। इसने मेरा दिन बना दिया।'
श्रीकांत ने हाल ही में संपन्न 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। दरअसल, श्रीकांत की मुलाकात एमएसके प्रसाद से हुई थी, जिनसे उन्होंने कहा था कि उनकी इच्छा है कि धोनी से कुछ गिफ्ट मिले। एमएसके प्रसाद ने श्रीकांत से वादा किया था कि अगर वह वर्ल्ड बैडमिंटन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वह निश्चित ही धोनी का गिफ्ट उन्हें भेंट करेंगे।
एमएसके प्रसाद ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा, 'मैं कल पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी गया था और श्रीकांत को एमएसडी का ऑटोग्राफ किया बल्ला गिफ्ट देकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। 25 वर्षीय शटलर इसे देखकर बहुत खुश हुए। उन्हें क्रिकेट के अपने आदर्श से गिफ्ट मिला था। यह ऐसा पल रहा जो श्रीकांत अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे।'