{"_id":"642dafc39801cbbf9401f486","slug":"saina-lost-in-qualifiers-of-orleans-masters-badminton-mithun-and-priyanshu-in-last-16-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orleans Masters Badminton: साइना क्वालिफायर से हारीं, मिथुन और प्रियांशु अंतिम-16 में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Orleans Masters Badminton: साइना क्वालिफायर से हारीं, मिथुन और प्रियांशु अंतिम-16 में
Wed, 05 Apr 2023 10:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओरलिआंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओरलिआंस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:58 PM IST
सार
ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन में साइना नेहवाल को क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मिथुन और प्रियांशु जीत के साथ अंतिम 16 में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
साइना नेहवाल लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/nehwalsaina/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी फॉर्म से जूझ रहीं साइना नेहवाल को ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन के पहले ही दौर में क्वालिफायर तुर्किये की नेसलिहान यिगित के हाथों 16-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। मिथुन मंजूनाथ और प्रियांशु राजावत, तान्या हेमंत ने जीत हासिल कर अंतिम-16 में जगह बनाई। समीर वर्मा, आकर्षी कश्यप, पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक तस्नीम मीर की भी पहले दौर में विदाई हो गई।
मिथुन चीनी ताईपे के यू जेन से खेलेंगे
प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के मिथुन ने डेनमार्क के विक्टर स्वेंदसन को 24-22, 25-23 से पराजित किया। प्रियांशु ने अपने ही साथी किरन जॉर्ज को 21-18, 21-13 से हराया। तान्या ने फ्रांस की लियोनीस हुए को 21-17, 21-18 से हराया। मिथुन का अगले दौर में सामना चीनी ताईपे के यू जेन से होगा, जबकि प्रियांशु जापान के सर्वोच्च वरीय केंटा निशिमोतो से भिड़ेंगे। समीर वर्मा को आयरलैंड के नहात एनगुएन ने 19-21, 21-19, 21-17 से हराया। जर्मनी की यवोनी ली ने तस्नीम मीर को 20-22, 21-13, 21-5 से हराया। आकर्षी कश्यप को जापान की नात्सुकी निदाइरा ने 21-8, 13-21, 21-8 से हराया।