{"_id":"5de24e698ebc3e54cb575b7f","slug":"rituparna-das-loses-in-semifinals-of-syed-modi-international","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मोदी टूर्नामेंट: सौरव वर्मा फाइनल में पहुंचे, ऋतुपर्णा दास को सेमीफाइनल में मिली हार","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सैयद मोदी टूर्नामेंट: सौरव वर्मा फाइनल में पहुंचे, ऋतुपर्णा दास को सेमीफाइनल में मिली हार
Sun, 01 Dec 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Dec 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
सौरभ वर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर सौरव वर्मा ने कोरियाई खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में हराकर सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 26 वर्षीय सौरव ने क्वांग ही को 21-17, 16-21, 21-18 से हराया। अब फाइनल में सौरव का मुकाबला ताइवान के आठवें वरीय खिलाड़ी वांग जू यी से होगा।
विज्ञापन
वहीं अन्य मुकाबले में महिलाओं के एकल स्पर्धा में ऋतुपर्णा दास को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 39 मिनट तक चले इस मुकाबले में थाइलैंड की फिटायापोर्ण चाइवान ने ऋतुपर्णा दास को 24-22, 21-15 से हरा दिया।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन ऋतुपर्णा ने क्वॉर्टरफाइनल में श्रुति मुंडाडा को 24-26 21-10 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।